Friday, October 16, 2026
FILMI GALIYA

मोहसिन के साथ शिवांगी भी कहेंगी ये रिश्ता क्या कहलाता है को अलविदा?

धारावाहिक ये रिश्ता क्या कहलाता है ना सिर्फ अपनी शानदार कहानी, बल्कि लीड कलाकार मोहसिन खान और शिवांगी जोशी की केमिस्ट्री को लेकर भी खूब चर्चा में रहता है। कुछ दर्शक तो इसी जोड़ी को देखने के लिए ही यह शो देखते हैं। अब जो खबर आ रही है, उससे बेशक उन लोगों का दिल टूट जाएगा, जो मोहसिन और शिवांगी की जोड़ी के कायल हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, ऐसी खबरें हैं कि शिवांगी और मोहसिन अक्टूबर के पहले हफ्ते तक इस धारावाहिक को अलविदा कह देंगे और उनकी जगह नए कलाकारों की एंट्री होगी। पिछले दिनों चर्चा थी कि शो में एक बड़ा लीप आने वाला है, जिसके बाद मोहसिन एक बड़ी उम्र वाले किरदार में दिखेंगे। मोहिसन ज्यादा उम्र का किरदार नहीं निभाना चाहते, इसलिए वह ये धारावाहिक छोड़ रहे हैं और अब खबर है कि शिवांगी भी शो छोड़ रही हैं।
रिपोर्ट में बताया गया है कि निर्माता मोहसिन और शिवांगी की भूमिका के साथ अब तक कई प्रयोग कर चुके हैं। अब वे चाहते हैं कि शो की नई स्टोरीलाइन हो और उसमें नए किरदार नजर आएं, वहीं, कहा जा रहा है कि मोहिसन और शिवांगी एक बुजुर्ग माता-पिता की भूमिका निभाने के लिए तैयार नहीं थे। खैर, जो भी है, यह खबर बेशक फैंस का दिल तोडऩे वाली है। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
मोहसिन और शिवांगी 2016 में ये रिश्ता क्या कहलाता है से जुड़े थे। दर्शकों ने इस जोड़ी को बहुत प्यार दिया। देखते ही देखते मोहसिन और शिवांगी की जोड़ी टीवी की सबसे लोकप्रिय जोडिय़ों में शामिल हो गई थी। ये रिश्ता क्या कहलाता है की शुरुआत अभिनेत्री हिना खान और करण मेहरा ने की थी। हालांकि, शो में आठ साल बाद हिना ने आगे बढऩे का फैसला किया और आखिरकार करण ने भी शो को छोड़ दिया।
ये रिश्ता क्या कहलाता है की दीवानगी लोगों के सिर चढ़कर बोलती है। 12 जनवरी, 2009 को इसका प्रसारण शुरू हुआ था। तब से लेकर अब तक यह लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इसमें नायरा की भूमिका शिवांगी, जबकि कार्तिक का किरदार मोहसिन निभाते हैं। पहले यह शो नायरा के माता-पिता अक्षरा (हिना खान) और नैतिक (करन मेहरा) पर केंद्रित था। यह भारत का सबसे लंबा चलने वाला टीवी धारावाहिक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *