जेवरात व हजारों की नकदी पर किया हाथ साफ
सरोजनीनगर।
बंथरा इलाके में बेखौफ चोरों ने एक मकान पर धावा बोल दिया ।जहां से लाखो रुपए की कीमत के सोने चांदी के जेवरात व पचास हजार रूपए की नकदी पार कर दी ।घटना की जानकारी पर मकान मालिक सहित अन्य सदस्य जग गए ।जागते ही चोर रात्रि में अंधेरे का फायदा उठा कर मौके से भाग निकले ।पीड़ित परिवार ने पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्य वाई किए जाने मी मांग की है । थाना बंथरा के ह रौनी गांव का मजरा शिवदीन खेड़ा निवासी नारायण कुमार शुक्ल का पुत्र धर्मेन्द्र कुमार शुक्ल सपरिवार रहते है ।बीती छह सितंबर की रात्रि करीब डेढ़ बजे छत की दूसरी मंजिल पर लगी सीमेंटेड जा ली को तोड़ कर घर के अंदर घुसे चोरों ने कमरे में रखी स्टील की अलमारी का ताला तोड़ कर सोने चांदी के जेवरात में छह सोने मी अंगूठी , एक दिन की चेन ,दो मंगल सूत्र , बिछिया ,चार जोड़ी पायल , ब्रेसलेट सोने का सहित करीब लाखो रुपए की कीमत के जेवरात व साथ में ही रखे करीब पचास हजार रूपए की नकदी चुरा ले गए ।चोर जैसे ही निचले मंजिल पर आने की कोशिश की वैसे घर के सारे आहत पाकर जग गए ।चोर जागने की आहट पर घर में अंधेरा होने का फायदा उठा कर मौका पा ते ही भाग निकले ।घर के सारे लोग पूरे घर को देखा तो दूसरे मंजिल पर रखे सोने चांदी के जेवरात व हजारों रुपए की नकदी गायब थी ।परिजनों ने सुबह होते ही पुलिस को घटना की सूचना देते हुए एक लिखित तहरीर देकर जांच पड़तालकर विधिक कार्य वाई किए जाने मी मांग की है ।
