Friday, October 16, 2026
UTTAR PRADESH

 अभ्यर्थियों ने दिखाई ताकत, मुख्यमंत्री से वार्ता का समय मिलने परअभ्यर्थी हुए  शांत

लखनऊ।
राजधानी में 21 जून से धरने में बैठे अभ्यर्थियों ने सहायक अध्यापकों के 69000 पदों पर भर्ती के लिए प्रदर्शन को तेज करने का एलान सोमवार को किया था।  प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थी कर कहलर है कि उनको भीम आर्मी का भी समर्थन प्राप्त है। बता दें कि मंगलवार को सुबह 11 बजे वार्ता का समय मिलने के बाद ही  धरनाकारी शांत हुए।
प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापकों के 69000 पदों पर भर्ती के आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के हुजूम ने ईको गार्डन पहुंच कर सोमवार को अपनी ताकत का एहसास कराया। अभ्यर्थियों का कहना है कि 78 दिन से कर रहे है आंदोलन, क्या परिवार क्या घर सब दाव में लगा रखा है? बताते चले कि भीम आर्मी अध्यक्ष चंद्रशेखर रावण ने इस आंदोलन में शामिल होकर प्रदर्शनकारियों का जम कर हौसला बढ़ाया। अभ्यर्थियों के विधानभवन घेराव के एलान से पुलिस प्रशासन में  दिन भर उहापोह की स्थिति बनी रही।  शाम को मुख्यमंत्री से वार्ता का समय मिलने के बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए । सरकार की ओर से सुनवाई न होने से नाराज अभ्यर्थियों ने सोमवार को आंदोलन तेज कर विधानभवन का घेराव करने का एलान किया था। आंदोलन में शामिल होने के लिये रात से ही बड़ी तादात में प्रदेश के अन्य जिलों से बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों का ईको गार्डन पहुंचना शुरू हो गया। पुलिस ने धरना स्थल के गेट के अंदर और बार बैरिकेडिंग लगा रखी थी। प्रदर्शनकारियों की भीड़ और उनके एलान को देखते हुये पुलिस के अधिकारी प्रदर्शनकारियों को मनाने में लगे थे । पुलिस ने बताया कि मुख्यमंत्री ने समस्याओं के हल के लिए कमेटी बना दी है। लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं मानें। काफी देर तक चली धक्कामुक्की के बाद प्रदर्शनकारी वहीं बैठकर नारेबाजी करने लगे। शाम को प्रशासन की ओर से मुख्यमंत्री से मंगलवार को सुबह 11 बजे वार्ता का समय मिलने की जानकारी के बाद धरनाकारी शांत हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *