Friday, October 16, 2026
UTTAR PRADESH

किसानों ने किया बाढ़ खंड के नाले का विरोध

बछरायूं

नगर पालिका प्रशासन द्वारा जल निकासी के लिए निर्माणाधीन बाढ़ खंड के नाले का किसानों ने विरोध किया है। गौरतलब है कि पालिका क्षेत्र में बाढ़ खंड के नाले की खुदाई कराई की जा रही है। बीते काफी दिन कार्य चल रहा है। उधर, जब पालिका की जेसीबी किसानों के खेत में खुदाई के लिए पहुंची तो उन्होंने विरोध किया। किसानों का कहना है कि राजस्व अभिलेखों में उनके खेतों में बाढ़ खंड के नाले की कोई जमीन नहीं है। हंगामे के बाद तहसीलदार सदानंद सरोज मौके पर पहुंचे। राजस्व विभाग का नक्शा मौके पर मंगाया। फिलहाल अग्रिम जांच तक कार्य रुकवा दिया गया है। पालिका के अधिशासी अधिकारी विजेंद्र सिंह पाल ने बताया कि बाढ़ खंड विभाग के नक्शे में मौके पर नाला दर्ज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *