बादल तो आये पर नहीं हुई बारिश , लोग करते रहे इंतजार
लखनऊ ।
बारिश का महीना और रोज बारिश न हो तो मजा नहीं आता । कई दिनों से हो रहीं बरसात से लोग बारिश में रहने के आदी से हो गये थे लेकिन राजधानी में शनिवार को पूरा दिन बीत गया पर बरसात नहीं हुई । बादल तो छाये रहे, पानी नहीं बरसा । लोग भी दिन भर बारिश का इंतजार करते रहे। बता दें कि शनिवार को आसमान सुबह से ही साफ था। तेज धूप पर हवा ठंड़ी चलने से लोगो को सुकून मिल रहा था। दोपहर लगभग 2 बजे आसमान में बादल छाये रहे लोगो को लगा कि बारिश होगी पर बादल छंट गये और तेज धूप से गर्मी और उमस फिर से शुरू हो गयी। शहर में शनिवार को लाकॅडाउन होने से लोग घरों में रह कर बारिश का मजा लेना चाहा पर बारिश है कि हुई ही नहीं। मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि लखनऊ में इधर एक दो दिन बारिश कम होने के आसार हैं। तीन ,चार दिनों बाद लगातार बरसात होगी। यहीं हाल प्रदेश के अन्य जिलों में भी रहेगी। कहीं तेज तो कहीं भारी बारिश होने के अनुमान लगाये जा रहे है, लेकिन तीन ,चार दिनों बाद झमाझम बरसात होने के संकेत हैं।
