Friday, October 16, 2026
UTTAR PRADESH

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित  

लखनऊ।

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी सीडीओ अश्विनी कुमार की अध्यक्षता में सीडीओ कार्यालय सभागार में संचारी और दस्तक अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी।  मुख्य विकास अधिकारी ने एक जुलाई से शुरू हुए संचारी अभियान और 12 जुलाई से शुरू हुए दस्तक अभियान के तहत अभी तक की गयी गतिविधियों की समीक्षा की समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा जो भी गतिविधियाँ संचारी और दस्तक अभियान के तहत की जानी हैं उन्हें कोविड से बचाव के प्रोटोकॉल के साथ संपादित करें। दस्तक अभियान में आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बुखार, क्षय रोग के लक्षण वाले मरीजों, कुपोषित बच्चों और इन्फ्लूएंजा लाइक इलनेस के मरीजों की सूची बना रही हैं उस पर ध्यान से काम करें। स्वास्थ्य विभाग के नेतृत्व में चलाया जा रहा यह अभियान तभी सफल हो सकता है जब सभी विभागों का परस्पर समन्वय हो सभी विभागों के अपने माइक्रोप्लान हैं उन्हीं के अनुसार गतिविधियाँ आयोजित करें लोगों को जागरूक करें कि वह अपने घरों और अड़ोस पड़ोस में मच्छरजनित परिस्थितियां न पनपने दे साफ सफाई रखे साथ ही मुख्य विकास अधिकारी ने सभी को निर्देशित किया कि सभी विभाग अपनी रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध करा दें जिससे उनके द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा भी की जा सके और राज्य स्तर तक की गई कार्रवाई को प्रस्तुत किया जा सके ।इस अवसर पर सभी विभागों के प्रतिनिधियों ने अपने कार्यों की आख्या प्रस्तुत की इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. मनोज अग्रवाल, राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डा. केपी त्रिपाठी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अनूप श्रीवास्तव ,उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एपी सिंह, जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी योगेश रघुवंशी, जिला मलेरिया अधिकारी डीएन शुक्ला, अन्य सभी विभागों के प्रतिनिधि, विश्व स्वास्थ्य संगठन और यूनिसेफ के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *