अपना दल संस्थापक के मौत की हो सीबीआई जांच
जौनपुर
जिला मुख्यालय पर अपना दल के कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया । इस दौरान जिलाध्यक्ष सुनील पटेल ने कहा कि अपना दल के संस्थापक डॉक्टर सोने लाल पटेल के ऊपर 1999 में किए गए प्राण घातक हमले को लेकर प्रथम क्रांति दिवस पर प्रदेश व्यापी आंदोलन के तहत जिला मुख्यालय पर ज्ञापन सौपा गया और मांग किया गया कि डॉक्टर पटेल की विगत 17 अक्टूबर 2009 को हुई हत्या की सीबीआई जांच कराने व हत्या से पूर्व 1999 इलाहाबाद के पीडी टन्डन पार्क में प्राण घातक हमले की भी जांच कराया जाय तथा वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा पटेल को उच्च स्तरीय सुरक्षा प्रदान किय जाय। कहा कि सत्ता के शीर्ष पर बैठे लोगों की संलिप्तता के कारण डॉ पटेल के ऊपर किए गए प्राण घातक हमले एवं हत्या की जांच निष्पक्ष तरीके से नहीं हो सकी इस लिए हम संपूर्ण मामलों की सीबीआई जांच कराने की मांग करते हैं । आज जब उनके नाम पर राजनीति करके बहुतेरे लोग केंद्र व राज्य सरकारों में बैठे हैं उनके नाम का प्रयोग करके राजनीति कर रहे हैं । अनिल पटेल, दीना नाथ सरोज,अरविन्द कुमार पटेल,राम सिंगार पटेल, चित बाहल पटेल,श्यामधारी पटेल भीम सरोज,मिठाई लाल,अमर बहादुर चौहान आदि तमाम लोग मौजूद रहे।
