Friday, October 16, 2026
UTTAR PRADESH

बिजली के तार चोरी के आरोप में इंजीनियर सहित पांच गिरफ्तार

मथुरा।

बिजली तार चोरी करने के आरोप में पुलिस ने इंजीनियर सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। थाना हाईवे पुलिस ने बिजली के तार चोरी करने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से बिजली के तारों के दो बंडल बरामद किए हैं। तार चोरी की घटना छह अगस्त को हुई थी। मधू एंक्लेव से दो बण्डल विद्युत तार चोरी हुए थे।
प्रभारी निरीक्षक हाईवे जनपद अनुज कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में थाना हाइवे पर धारा 379, 411 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस चार चोरी की घटना के खुलासे में लगी थी। चोरी के पांच आरोपियों नीरज पुत्र डालचन्द्र हाल निवासी वरुण विहार कालौनी सौख रोड थाना हाईवे, सुजीत जादौन पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी गांव सेवला गोरवा थाना डौकी जिला आगरा, गौरव तौमर पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी हकीमपुर थाना मलपुरा आगरा, गिर्राज पुत्र घमण्डी लाल निवासी हकीमपुर थाना मलपुरा आगरा  तथा अनुपम सारस्वत पुत्र राजेन्द्र प्रसाद हाल निवासी बी 168 पुष्पांजली उपवन थाना हाईवे मथुरा मूल निवासी गांव सकतपुर थाना अछनेरा आगरा को पालीखेडा व मंशाटीला मन्दिर के मध्य अर्धनिर्मित पुरानी बिल्डग गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से  दो बण्डल विद्युत के तार बरामद हुए हैं। चोरो में से अनुपम विद्धुत विभाग में प्राइवेट इन्जीनियर है तथा नीरज हेल्पर का काम करता है एंव सुजीत, गौरव, गिर्राज का आगरा में स्क्रैप का काम है। इन सभी ने मिलकर मधू इन्कलैव से आठ अगस्त की रात्रि को तार के दो बण्डल चोरी किये थे इन्होने फरह के पास से एक बुलैरो पिकप गाडी किराये पर ली और उसे अपना विद्युत का तार बताकर उसी बुलेरो गाडी में रखवा कर पाली खेडा और मंशा टी ला के मध्य अर्धनिर्मित विल्डिंग में उतार कर गीडी को उसका भाडा देकर भेज दिया था ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *