Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

छापा मारने गई पुलिस टीम से अभद्रता करने पर केस दर्ज

 

रुडक़ी

गोवंश संरक्षण स्क्वायड प्रभारी दीपक लिंगवाल ने कोतवाली क्षेत्र के गांव बिझौली में छापा मारा। पुलिस ने भारी मात्रा में प्रतिबंधित मांस बरामद किया। इस दौरान कुछ लोगों ने पुलिस टीम से अभद्रता भी की। छापे में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। चार अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के दौरान 636 किलो प्रतिबंधित मांस, मांस काटने के हथियार और तराजू बरामद किया। प्रभारी एसएसआई राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि मौके से फुरकान पुत्र गुफरान को पकड़ा गया। फरार आरोपियों में अतीक, आरिफ तथा दो अन्य शामिल हैं। मामले की जांच उप निरीक्षक तस्लीम आरिफ को सौंपी गई है। पुलिस के मुताबिक छापा मारने पहुंची टीम के साथ आरोपितों ने अपने साथियों के साथ अभद्रता भी की। जिसमें पुलिस ने मासूम पुत्र मुस्तफा को गिरफ्तार किया गया। एक अन्य आरोपी मेहरबान है। इनके खिलाफ पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने तथा पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता करने का मुकदमा दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *