Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

सीएम को सौंपे ज्ञापन

 

रुडक़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के रुडक़ी आने पर विभिन्न संगठनों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें ज्ञापन सौंपे। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुशील त्यागी ने गन्ना मूल्य वृद्धि को लेकर ज्ञापन दिया। गन्ने को सेंटर से मिल गेट तक ले जाने वाले रेट में भी बदलाव की मांग की गई। भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक प्रदीप त्यागी के नेतृत्व में आजादनगर, पनियाला रोड, शिवपुरम, सुभाषनगर, शास्त्रीनगर, गंगोत्रीकुंज, राजेंद्र नगर, द्वारिका अपार्टमेंट, विनीत नगर आदि कॉलोनी के लोगों ने सीएम को ज्ञापन सौंपा। आजादनगर पनियाला मार्ग बनाने आदि की मांग की। प्राथमिक शिक्षक संघ हरिद्वार के प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षकों को प्रोत्साहन राशि देने, प्राथमिक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर करने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया। प्रतिनिधिमंडल में प्रभारी जिलाध्यक्ष मुकेश चौहान, रुडक़ी ब्लाक अध्यक्ष मनमोहन शर्मा, ब्लाक मंत्री पंकज विश्नोई, राजेंद्र सैनी आदि मौजूद रहे। वहीं, झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल ने बताया कि सीएम ने कुल 52 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया। जिसमें 33 योजनाएं झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *