हरिद्वार कुंभ में शुरू हुई अखाड़ों की भव्य पेशवाई
देहरादून….
हरिद्वार कुंभ 2021 की रौनक पर कोरोना का असर साफ दिख रहा है. अखाड़ों को छोड़ दिया जाए, तो धर्मनगरी हरिद्वार से कुंभ की रौनक गायब है. लेकिन 1 अप्रैल से 28 अप्रैल तक चलने वाले कुंभ के लिए संत, महंत, श्री महंत, महामंडलेश्वर, आचार्य महामंडलेश्वर, नागा संन्यासी जुटने लगे हैं।
वहीं 3 मार्च से हरिद्वार में अखाड़ों के नगर प्रवेश यानि पेशवाई का सिलसिला शुरु हो चुका है. 3 मार्च को पहली पेशवाई निरंजनी अखाड़े की निकली. नगर प्रवेश से पहले पेशवाई में हाथी, घोड़े, ऊंट, नागा, संत, आचार्य महामंडलेश्वर एक काफिले में निकले. करीब ढाई किलोमीटर लंबे काफिले ने पूरे हरिद्वार कुंभ नगर क्षेत्र में 10 किलोमीटर की परिक्रमा की. सुबह 11 बजे से निकली हुई पेशवाई शाम 6 बजे निरंजनी अखाड़े की अपनी छावनी में पहुंची. इसी तरह 4 मार्च यानि आज सबसे बड़े अखाड़ों में से एक जूना अखाड़े की पेशवाई निकली. और इसी तरह का सिलसिला आने वाले दिनों तक चलेगा. और आने वाले दिनों में 13 में से हर पेशवाई का रंग हरिद्वार में दिखेगा।
