Friday, October 16, 2026
UTTAR PRADESH

यूपी विधानसभा के गेट नं 7 के पास दारोगा ने खुद को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत

लखनऊ ……

उत्तर प्रदेश विधानसभा के गेट नंबर 7 के पास अचानक गोली चलने से हड़कंप मच गया. संदिग्ध हालातों में गोली वहां तैनात दारोगा निर्मल चैबे को लगी. वे विधानसभा ड्यूटी पर तैनात थे. उन्हें अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया जहां पर उनकी मौत हो गई. बताया जा रहा है कि उन्होंने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है. दारोगा निर्मल चैबे बँथरा थाने से विधानसभा ड्यूटी में तैनात थे. गोली लगते ही उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया और इलाज शुरू किया गया लेकिन इस दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
जांच के दौरान मौके से पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उन्होंने बीमारी के चलते ये कदम उठाने की बात कही है. चैबे ने मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने सीएम से बच्चों का ध्यान रखने की बात कही है. हालांकि पुलिस अभी सुसाइड नोट की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *