Friday, October 16, 2026
UTTAR PRADESH

सपा व्यापार सभा का सभी मंडलो में व्यापारियों का मंडलीय सम्मेलन करेगी

लखनऊ।

समाजवादी व्यापार सभा का मंडलीय सम्मेलन तीन सितम्बर को अलीगढ़ से प्रारम्भ होगा। मंडलीय सम्मेलन के मुख्य अतिथि सपा व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक संजय गर्ग रहेंगे। मंडलीय सम्मेलन में मंडल में आने वाले सभी जिलों और महानगरों के व्यापारी पदाधिकारी और व्यापारी शामिल होंगे। सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष मंडल के सभी जिलों और उनकी विधानसभा स्तर के संगठन की समीक्षा करेंगे। सम्मेलन में सपा व्यापार सभा मुख्य ट्रेड व्यापार संस्थाओं गल्ला, ट्रांसपोर्ट, सर्राफ ा, टेंट एवं केटरर, केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट, रेहड़ी, खोके, कपड़ा, इलेक्ट्रानिक्स, ईट-भ_ा, बर्तन, कागज, एवं उद्योगों के प्रतिनिधियों से सपा के घोषणा पत्र के लिए लिखित सुझाव लेगी। मंडलीय सम्मेलन में व्यापार सभा पांच-पांच व्यापारियों का सम्मान करेगी।

सपा मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि व्यापार सभा का मेरठ मंडल का मंडलीय सम्मेलन मेरठ जिला मुख्यालय पर 9 सितम्बर को, अयोध्या का सम्मेलन 10 सितम्बर को अध्योया में, देवीपाटन मंडल का मंडलीय सम्मेलन बहराइच में 11 सितम्बर को, लखनऊ मंडल का मंडलीय सम्मेलन लखनऊ में 12 सितम्बर को। चित्रकूट मंडल का मंडलीय सम्मेलन 13 सितम्बर को हमीरपुर में, झांसी मंडल का मंडलीय सम्मेलन झांसी में 14 सितम्बर को, कानपुर मंडल का मंडलीय सम्मेलन 15 सितम्बर को कानपुर में होगा।

सम्मेलन प्रयागराज में 16 सितम्बर को, 18 सितम्बर को मिर्जापुर में, वाराणसी में 19 सितम्बर को, गोरखपुर-बस्ती मंडल का सम्मेलन 21 सितम्बर को महराजगंज में, आजमगढ़ मंडल का सम्मेलन 22 सितम्बर को आजमगढ़ में, बरेली मंडल का सम्मेलन 24 सितम्बर को बदायूं जिला मुख्यायल पर, मुरादाबाद मंडल का सम्मेलन 25 सितम्बर को मुरादाबाद में, मेरठ मंडल का सम्मेलन 26 सितम्बर को गाजियाबाद में और सहारनपुर मंडल का सम्मेलन 28 सितम्बर को सहारनपुर जिला मुख्यालय पर होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *