जमीन में हिस्सा नहीं मिलने पर भाई ने बहनों को पीटा, रिपोर्ट दर्ज
मुरादाबाद
ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र के गांव सरकड़ा करीम में जमीन के बंटवारे को लेकर दो बहनों को भाई ने अपने बेटों के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
सरकड़ा करीम में मायके आई प्रीति पत्नी सचिन कुमार निवासिन ग्राम मानावाला थाना ठाकुरद्वारा के पास उसका भाई भूपेंद्र पुत्र रामबल्लभ अपने बेटों राजीव, मोहित और मित्र पाल के साथ आया और पिता से जमीन में हिस्सा न दिलाने पर नाराजगी जताते हुए प्रीति और उसकी छोटी बहन के साथ गाली गलौच करते मारपीट की। शोरगुल होने पर चारों ने जान से मारने की धमकी देते हुए चले गये। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है
