Friday, October 16, 2026
STATE NEWS

जूटमिल थाना प्रभारी ने जन चौपाल लगाकर सुनीं लोगों की समस्याएं

रायगढ़।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन पर आज जूट मिल चौकी प्रभारी गिरधारी साव ने सराई भद्दर में जन चौपाल व चलित थाना लगाकर जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।
सामाजिक बुराई जुआ, सट्टा, अवैध शराब  आदि की रोकथाम के लिए अपने थाना क्षेत्र के जनता को लगातार जागरूक कर रहे हैं। जिससे इस सामाजिक बुराइयों को पूर्ण रूप से खत्म किया जा सके। चौकी प्रभारी ने कहा कि जुआ सट्टा और शराब धीरे धीरे समाज को खोखला करता जा रहा है और एक बहुत बड़े समस्या के रूप में सामने आ रहा है जिससे जन जागरूकता से ही रोका जा सकता है साथ ही उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि क्षेत्र में सट्टा जुआ और शराब को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
साथ ही लगातार बढ़ रहे विभिन्न प्रकार के ऑनलाइन ठगी जैसे मोबाइल ठगी, एटीएम ठगी, सोना चांदी साफ करने के नाम पर ठगी, चिटफंड कंपनियों के द्वारा ठगी,महिला सम्बधित अपराध, नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, शराब पीकर गाड़ी नही चलाना,जुआ के बारे में जन चौपाल के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।
इससे पहले भी मि_ूमुड़ा दुर्गा चौक, कायाघाट, सोनुमुड़ा सहित अन्य जगहो पर भी जन चौपाल का आयोजन किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *