Friday, October 16, 2026
SPORTS

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी, अब स्टेडियम में जाकर आईपीएल का लुत्फ उठा सकेंगे दर्शक

कतर।

क्रिकेट के फैंस के लिए खुशखबरी है। यूएई में 19 सितंबर से शुरू होने जा रहे आईपीएल में दर्शकों की वापसी हो गई है। अब दर्शक स्टेडियम में जाकर मैच का लुत्फ उठा पाएंगे। दरअसल आईपीएल के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा गया है कि आईपीएल अब फिर स्टेडियम में दर्शकों का स्वागत करने को तैयार है। इस रविवार को पहला मैच रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस और एमएस धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स के बीच रविवार को खेला जाएगा। बीसीसीआई ने बुधवार 15 सितंबर को एक बयान जारी कर स्टेडियम में दर्शकों को इजाजत की जानकारी दी। 16 सितंबर से फैंस मैचों के लिए टिकटों की खरीद कर सकेंगे। बयान के मुताबिक, यह मैच (मुंबई इंडियंस 1ह्य चेन्नई सुपर किंग्स) एक बेहद अहम अवसर होगा क्योंकि कोविड-19 के बाद आई रुकावट के बाद एक बार फिर ढ्ढक्करु फैंस स्टेडियम में आ सकेंगे। बचे हुए टूर्नामेंट के लिए फैंस 16 सितंबर से आधिकारिक वेबसाइट 222.द्बश्चद्यह्ल20.ष्शद्व से टिकट खरीद सकेंगे।
हालांकि, कोरोना के खतरे और टूर्नामेंट के बायो-बबल को सुरक्षित रखने के मद्देनजर बोर्ड ने साफ किया कि पूरी क्षमता के बजाए सीमित संख्या में ही दर्शकों को इजाजत दी जाएगी. बोर्ड ने बताया, कोविड प्रोटोकॉल और यूएई सरकार के नियमों को ध्यान में रखते हुए दुबई, शारजाह और अबू धाबी में खेले जाने वाले मैचों में सीमित संख्या में सीटें उपलब्ध होंगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *