आम आदमी पार्टी के नेता दिल्ली मंे नारा लगा रहे हैं- हो गया काम, जय श्रीराम।
गोस्वामी तुलसीदास ने कालजयी प्रबंध काव्य मंे लिखा है- उल्टा नाम जपत जग जाना, बाल्मीकि भए ब्रह्म समाना। अर्थात् प्रभु श्रीराम का जाप अभीष्ट फलदायी होता है। हमारे देश की राजनीति मंे इसके सुफल को देखकर ही आम आदमी पार्टी के नेता दिल्ली मंे नारा लगा रहे हैं- हो गया काम, जय श्रीराम। दरअसल, दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) जहां भाजपा का वर्षों से वर्चस्व बना हुआ है, वहां आम आदमी पार्टी (आप) ने शानदार प्रदर्शन किया है। दिल्ली के पांच वार्डों मंे हुए उपचुनाव मंे चार वार्डों में आप ने सफलता प्राप्त की है जबकि एक सीट कांग्रेस के खाते में गयी है। आश्चर्यजनक रूप से भाजपा का खाता तक नहीं खुला है। आम आदमी पार्टी ने गुजरात के नगर निकाय (सूरत) मंे 27 पार्षद जुटाए थे और अभी ग्रामीण पंचायतों मंे भी आप ने अच्छा प्रदर्शन किया। उसे ग्रामीण क्षेत्र मंे भी 31 सीटों पर जीत हासिल हुई है। यहां आप कांग्रेस का विकल्प बनती जा रही है। आम आदमी पार्टी से लगातार लोग जुड़ भी रहे हैं। अभी हाल मंे मिस इंडिया दिल्ली मानसी सहगल ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। इस प्रकार आम आदमी का जनाधार भी लगातार बढ़ रहा है। दिल्ली मंे तो उसने भाजपा को भी पानी पिला रखा है। आप के नेता हनुमान चालीसा पढ़ने के बाद इसीलिए श्रीराम की शरण में आ गये हैं।
दिल्ली में एमसीडी उपचुनाव के नतीजे घोषित हो चुके हैं। कुल 5 सीटों में से 4 सीटों में आम आदमी पार्टी ने बाजी मारी और एक सीट कांग्रेस के नाम रही है। त्रिलोकपुरी कल्याणपुरी रोहिणी और शालीमार बाग की सीटों पर आम आदमी पार्टी काबिज हुई तो वहीं चैहान बांगड़ की सीट पर कांग्रेस ने परचम लहराया। त्रिलोकपुरी वार्ड से आम आदमी पार्टी के विजय कुमार को 12845 वोट मिले। यहां आम आदमी पार्टी ने 4986 वोट से जीत हासिल की। रोहिणी वार्ड से आम आदमी पार्टी के रामचंद्र को 14328 वोट मिले। यहां उन्हें 2985 वोट से जीत मिली। शालीमार बाग वार्ड से आम आदमी पार्टी की सुनीता मिश्रा को 9764 वोट मिले। यहां से उन्होंने 2705 वोट से विजय हासिल की। चैहान बांगड़ वार्ड से कांग्रेस के चैधरी जुबेर अहमद को 16203 वोट मिले। जबकि आम आदमी पार्टी के मोहम्मद इसराक खान को 5561 वोट मिले। यहां पर कांग्रेस के चैधरी जुबेर अहमद ने 10642 वोट से जीत हासिल की। कल्याणपुरी वार्ड से आम आदमी पार्टी के धीरेंद्र कुमार को 14302 वोट मिले। यहां भी आम आदमी पार्टी के धीरेंद्र कुमार ने 7043 वोट से जीत दर्ज की। जाहिर है एमसीडी भीतर चुनाव के नतीजों के बाद आम आदमी पार्टी के हौसले बुलंद हैं। आम आदमी पार्टी के दुर्गेश पाठक का कहना है कि ये 2022 को होने वाले एमसीडी चुनाव का सेमीफाइनल था, जिसे आम आदमी पार्टी जीत चुकी है। आप का दावा है कि यही नतीजे वो एमसीडी चुनावों में भी दोहराएगी। आप नेताओं का दावा है कि मुख्य चुनाव में उसे एकतरफा जीत मिलेगी। विरोधी पार्टियों का सूपड़ा साफ हो जाएगा।
आप की लोकप्रियता बढ़ी है। राजेंद्र नगर विधायक राघव चड्ढा की उपस्थिति में मिस इंडिया दिल्ली-2019 मानसी सहगल ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। सहगल एक प्रशिक्षित इंजीनियर, टेडएक्स स्पीकर और एक उद्यमी हैं, जिनका अपना एक स्टार्टअप है। मिस इंडिया दिल्ली प्रतियोगिता में दिए गए अपने परिचय में उन्होंने खुद को परोपकारी और अंग दान में गहरी रुचि लेने वाला बताया था। राघव चड्ढा ने कहा कि मुझे खुशी है कि आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल युवाओं में राजनीति से जुड़ने और लोगों की सेवा करने का विश्वास जगाते हैं। आप परिवार दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है। मैं मानसी का आप परिवार में स्वागत करता हूं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी, सैकड़ों नए लोगों के शामिल होने से तेजी से आगे बढ़ रही है। वहीं, आम आदमी पार्टी में शामिल होने पर सहगल ने कहा कि मैं समाज के लिए बहुत कम उम्र से कुछ अच्छा करना चाहती थी। किसी भी राष्ट्र की समृद्धि के लिए स्वास्थ्य और शिक्षा दो मुख्य आधार हैं और मैंने पिछले कुछ वर्षों में सीएम केजरीवाल के नेतृत्व में इन क्षेत्रों में जबर्दस्त बदलाव देखा है। आम आदमी पार्टी में शामिल होने के लिए उन्हें किस बात ने प्रेरित किया, इसके बारे में बात करते हुए सहगल ने कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल के शासन और विधायक राघव चड्ढा की मेहनत से प्रेरित होकर मैंने आम आदमी पार्टी में शामिल होने का फैसला किया। मुझे लगता है कि स्वच्छ राजनीति के माध्यम से हम दुनिया में एक बड़ा बदलाव ला सकते हैं। युवाओं और महिलाओं को राजनीति का सक्रिय हिस्सा बनने और आम आदमी पार्टी में शामिल होने को लेकर सहगल ने कहा कि मैं युवाओं और विशेष रूप से हमारी महिलाओं से आग्रह करूंगी कि वे हमारे साथ शामिल हों और राजनीति को बदलें। इस मौके पर आप नेता राघव चड्ढा ने कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल के जन-शासन मॉडल से प्रेरित होकर मेरे नारयणा क्षेत्र के कई प्रतिष्ठित लोग भी आप परिवार में शामिल हुए हैं। (हिफी)
