Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

रुड़की में डेंगू के 25 मरीज मिले,अलर्ट

रुड़की।

रुड़की और कलियर के कई स्थानों पर डेंगू मरीजों के मिलने की सूचना के बाद से स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। रुड़की और कलियर की निजी लैब के अनुसार डेंगू के 25 मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ऐसी सभी पैथोलॉजी लैब जहां मरीजों की जांच की। इन सभी मरीजों के सैंपल एकत्रित कर अब एलाइजा जांच कराई जा रही है। साथ ही टीम डेंगू की पुष्टि वाले मरीजों से संपर्क कर रही है। कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप कम होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली थी लेकिन अब डेंगू ने भी अपनी दस्तक दे दी है। रुड़की सिविल अस्पताल में रोजाना दस से बारह लोगों की डेंगू जांच हो रही है। लेकिन अभी तक जांच में एक भी डेंगू मरीज नहीं मिला है। लेकिन निजी पैथोलॉजी की रिपोर्ट कुछ और ही कह रही है।

रुड़की और कलियर की निजी पैथोलॉजी लैब से मिले आंकड़े के अनुसार 25 लोग रैपिड जांच में डेंगू पॉजिटिव आए हैं। विभिन्न पैथोलॉजी लैब ने स्वास्थ्य विभाग को जानकारी देकर डेंगू के केस मिलने की जानकारी दी है। इसके चलते जिले से वेक्टर इंस्पेक्टर सीएम कंसवाल के नेतृत्व में एक टीम रुड़की पहुंची। टीम ने इन सभी पैथोलॉजी लैब से उन सभी मरीजों के खून सैंपल लिए हैं। जिन मरीजों की रैपिड जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *