Friday, October 16, 2026
FILMI GALIYA

ओटीटी पर रिलीज होगी राजकुमार राव-कृति सेनन की फिल्म हम दो-हमारे दो

बरेली की बर्फी के बाद राजकुमार राव और कृति सेनन अपनी फिल्म ‘हम दो हमारे दो एक बार फिर स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे. फिल्म अब पूरी तरह से तैयार है और इसकी रिलीज को लेकर फिल्म के मेकर दिनेश विजन ने किया है बड़ा खुलासा
फिल्म के मेकर दिनेश विजान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘हम दो हमारे दो को सिनेमाघर में नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफार्म डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज करेंगे. बताया जा रहा इसका कारण है थियेटर्स में कोविड की वजह दर्शकों का अभी भी कम आना.इसलिए मेकर्स चाहते है ओटीटी पर फिल्म को सही कीमत में बेच कर उस पर ही रिलीज किया जाएगा.
वैसे दिनेश विजान ही वो पहले प्रड्यूसर हैं जिन्होंने कोविड 19 के फर्स्ट फेज के बाद अपनी हॉरर कॉमेडी फिल्म रूही को ओटीटी पर रिलीज किया था, जबकि इस फि़ल्म को सिनेमाघर में रिलीज किया जाना था और फिल्म को कोई खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था.
ये फिल्म एक ऐसे शादीशुदा जोड़े की कहानी है जो अपने लिए मां बाप को गोद लेना चाहते हैं. ये एक कॉमेडी फिल्म होगी लेकिन ये अनोखा आईडिया फिल्म को खास बना रहा है. फिल्म में रत्ना पाठक शाह और परेश रावल अहम भूमिका निभाते दिखेंगे. फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं अभिषेक जैन और इसे प्रोड्यूस करेंगे दिनेश विजान.
कृति के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी पिछली रिलीज फिल्म मिमी है. इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया था. मिमी में कृति सेनन सरोगेट मां बनी थीं. फिल्म में कृति के साथ पंकज त्रिपाठी लीड रोल में थे. इस फिल्म की सफलता के बाद एक इंटरव्यू में कृति ने कहा था मैं अब खुद को बाहरी नहीं कहती. मैं इस उद्योग का हिस्सा हूं.
मैंने अपना खुद का एक स्थान बनाया है. मुझे यहां घर जैसा महसूस होता है. मैं वह काम कर रही हूं जो मैं हमेशा से करना चाहती थी. लोगों ने मुझ पर विश्वास किया और मुझे कई अवसर दिए. मैं इसे अपना घर, अपनी जगह कहती हूं. मैं खुद को बाहरी नहीं कहना चाहती क्योंकि यह मेरा घर है. लेकिन हां मुझे फिल्मी बैकग्राउंड से नहीं होने की वजह से थोड़ा वक्त लगा है.
मिमी में कृति सेनन की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया. कृति की कई फिल्में पाइपलाइन में हैं, जिनका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है.वहीं बात करें राजकुमार राव तो वो अब बधाई हो के सीक्वल बधाई 2 में नजर आने वाले हैं. साथ ही कई प्रोजेक्ट पर का चल रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *