इनवर्टर चोरी करने वाले ने पड़ोसी को किया घायल

रुद्रपुर

घर से इनवर्टर चोरी कर ले जा रहे युवक को एक महिला ने देख लिया। शोर-शराबा सुनकर पड़ोसी इकट्ठे हो गए। इस दौरान आरोपी युवक ने एक पड़ोसी पर हमला कर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सरताज अहमद पुत्र अकील अहमद निवासी ग्राम पंडरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 27 जुलाई की शाम को वह घर से बाहर थे। इस बीच उनके वार्ड नंबर 11 जेडी रेस्टोरेंट के समीप बने घर में चोर घुस गया। आरोपी उनके घर से इनवर्टर चोरी कर ले जा रहा था। इस बीच घर में काम करने वाली एक महिला ने आरोपी को देख लिया और शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने पड़ोसी पर हमला कर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *