लायंस क्लब खटीमा सिटी ने लगाया स्वास्थ्य शिविर
रुद्रपुर। लायंस क्लब खटीमा सिटी संगठन ने सीमांत के गांव मुस्ताजर अंजनिया में स्पर्श हॉस्पिटल के सहयोग से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया। जिसका गांव के सैकड़ों लोगों ने लाभ उठाया। इस अवसर पर डॉ. उमेश कुमार सुंदास, डॉ. हेमेंद्र, डॉ. अमित मौर्य ने मरीजों को देखा। यहां विनीत गुप्ता, कै.दीवानी चंद और स्पर्श हॉस्पिटल का स्टाफ मौजूद रहा।
