Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

 पतंजलि के शिक्षण संस्थान में एक साध्वी ने छत से कूदकर आत्महत्या की

हरिद्वार।

हरिद्वार स्थित पतंजलि के शिक्षण संस्थान वैदिक कन्या गुरुकुल में एक साध्वी ने छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। वे 2018 से यहां अध्यापन करा रही थीं। साथ ही खुद भी शिक्षा हासिल कर रही थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय ने बताया कि साध्वी सेमलिया तहसील हलोदा, मंदसौर मध्य प्रदेश की निवासी थीं। शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया जा रहा है। साथ ही मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि बहादराबाद थाना क्षेत्र स्थित पतंजलि योगपीठ की शाखा वैदिक कन्या गुरुकुल में साध्वी देवग्या साल 2018 से अध्यापन करा रही थी। साध्वी ने संदिग्ध परिस्थितियों में कन्या गुरुकुलम की छत से नीचे कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है और घटना की जानकारी ली।
वहीं इस घटना के बाद गुरुकुल में हड़कंप मच गया। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि साध्वी ने छत से छलांग क्यों लगाई। घटना को लेकर कई तरह के सवाल भी खड़े हो रहे हैं। वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय ने बताया कि घटना से संबंधित हर पहलू की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *