Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

बीपीएड व एमपीएड प्रशिक्षित बेरोजगारों की नियुक्ति करे सरकार

ऋषिकेश।

बीपीएड एवं एमपीएड प्रशिक्षित रोजगार नहीं मिलने से परेशान हैं। बीपीएड व एमपीएड प्रशिक्षित बेरोजगार संगठन ने विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल से मुलाकात की। उन्होंने विस अध्यक्ष से बीपीएड व एमपीएड प्रशिक्षित बेरोजगारों को नियुक्तियां दिलाने सहित अन्य मांगें उठाईं।
मंगलवार को बीपीएड व एमपीएड प्रशिक्षित बेरोजगार संगठन का प्रतिनिधिमंडल बैराज स्थित कैंप कार्यालय पहुंचा। वहां उन्होंने विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल को चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। संगठन की अध्यक्ष उषा चौहान ने कहा कि बीपीएड व एमपीएड प्रशिक्षित बेरोजगार 2008 से नियुक्ति की मांग कर रहे हैं। लेकिन अभी तक उन्हें किसी भी विद्यालय में नियुक्ति नहीं मिली। प्रत्येक प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शारीरिक शिक्षकों की नियुक्ति की जाए, ताकि छात्रों को बाल्यकाल से ही शारीरिक शिक्षा मिल सके। उन्होंने शारीरिक शिक्षा विषय को कक्षा एक से आठवीं तक अनिवार्य रूप से सम्मिलित करने, राज्य के प्रशिक्षित बेरोजगारों को हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट देने, उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 6 से 8 तक शारीरिक शिक्षा के शिक्षकों की नियुक्ति अनिवार्य करने की मांग की। विस अध्यक्ष ने मांगों पर सकारात्मक कार्यवाही करवाने का आश्वासन दिया। मौके पर पार्षद महामंत्री सुंदरी कंडवाल, शेर सिंह कालूड़ा, कलपेंद्र सिंह चौहान, हरीश कुमार, विनीता देवी, कस्तूरी चौहान, विनय कुमार, रूपेंद्र नेगी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *