Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

कुशाल राणा खादी ग्रामोद्योग के सदस्य नामित

मसूरी

भाजपा मसूरी मंडल के महामंत्री कुशाल सिंह राणा को उत्तराखंड सरकार ने खादी ग्रामोद्योग बोर्ड में सदस्य नामित किया है। इस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी। बुधवार को कुलड़ी के एक होटल में कुशाल राणा का स्वागत किया गया। इस दौरान मसूरी मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसा दल है, जहां कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाता है। उन्होंने इसके लिए मसूरी विधायक और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और प्रदेश नेतृत्व का विशेष आभार जताया। इस मौके पर सभासद अरविंद सेमवाल, राकेश अग्रवाल, अमित पंवार, धर्मपाल पंवार, राजेश गुप्ता, त्रिलोक राणा, आबिद अली, आशीष जोशी, पुष्पा पडियार, सपना शर्मा, अनिता पुंडीर, चंद्रकला सयाना, सीता पंवार, पुष्पा पुंडीर मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *