Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

उत्तराखंड मे कोरोना के 22 नए केस, एक मौत

देहरादून

उत्तराखंड में बुधवार को कोरोना के 22 नए मरीज मिले और एक संक्रमित की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या तीन लाख 43 हजार 618 हो गई है। जबकि मरने वालों का आंकड़ा 7396 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार राजधानी देहरादून में बुधवार को सर्वाधिक 10 नए मरीज मिले हैं।
राजधानी में लम्बे समय बाद एक ही दिन में इतने मरीज मिले हैं। इसके अलावा अल्मोड़ा, हरिद्वार, पौड़ी और पिथौरागढ़ जिलों में दो दो नए संक्रमित मिले हैं। राज्य के विभिन्न जिलों से सात मरीजों को इलाज के बाद डिस्चार्ज किया गया। जिससे एक्टिव मरीजों की संख्या अब 163 रह गई है। बुधवार को 15 हजार के करीब सैंपल की रिपोर्ट आई और तकरीबन इतने ही सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
राज्य में संक्रमण की दर 0.14 प्रतिशत जबकि मरीजों के ठीक होने की दर 96 प्रतिशत से अधिक है। बुधवार को राज्य भर में कुल 24 हजार से अधिक लोगों को कोरोनो रोधी टीके लगाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि लोगों को कोविड गाइडलाइन का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है ताकि कोरोना केसों पर लगाम लगाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *