शांति व सौहार्दपूर्ण तरीके से त्यौहार मनायें: विवेक सिंह
अमेठी।
नवरात्र दशहरा व बारावफात त्यौहार के दृष्टिगत शांति सुरक्षा व कानून व्यवस्था का सख्ती के साथ अनुपालन कराने के लिये गुरुवार को शिवरतनगंज के प्रभारी निरीक्षक की अगुवाई में भारी संख्या पुलिस बल के साथ पैदल मार्च निकाला।पुलिस अराजकतत्वों और उपद्रवियों पर पैनी नजर रहेगी।पुलिस द्वारा आम जनमानस से त्यौहारों को सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की गई है।थाना शिवरतनगंज के प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार सिंह की अगुवाई में गुरुवार को भारी संख्या पुलिस बल के साथ मोटरसाइकिल रैली निकाल कर पैदल मार्च किया गया।
प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार सिंह ने बताया कि थाना मुख्यालय से कस्बा सेमरौता, तिवारीपुर, अकबरपुर फर्शी, किशुनपुर, रुकुनपर, जियापुर, वतिया,शेखनगांव, इन्हौना,चिलौली, कोटवा,नौखेड़ा, सातनपुरवा,खारा सहित अन्य कई गांवों में नवरात्रि त्यौहार व दुर्गापूजा के अवसर पर शान्ति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था के दृष्टिगत तथा आम जनमानस में विश्वास व सुरक्षा का वातावरण बनाने के उद्देश्य से पुलिस बल के साथ पैदल मार्च किया गया है।उन्होंने बताया कि इस दौरान आमजनमानस से त्यौहारों को मिलजुलकर शान्ति व सौहार्दपूर्वक मनाने, अफवाहों व झूठी खबरों पर ध्यान न देने तथा अफवाहों को फैलने से रोकने आदि सम्बन्ध में आमजन को जागरूक व पालन करने हेतु अपील की गयी।प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार सिंह ने बताया कि कोरोना गाइडलाइन के अनुरुप मास्क धारण करने व उचित दूरी बनाये रखने के बारे में बताया गया।
