Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

पुंछ में आंतकियों से मुठभेड़ में उत्तराखंड के दो जवान शहीद

देहरादून।

पुंछ में हुई मुठभेड़ में उत्तराखंड के दो जवान शहीद हो गए। वहां आंतकियों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन के दौरान दोनों शहीद हुए। शहीद जवानों के नाम रायफलमैन विक्रम सिंह नेगी और योगंमबर सिंह हैं। 26 वर्षीय विक्रम सिंह नेगी विमान, नरेंद्रनगर, टिहरी के हैं। वहीं 27 वर्षीय योगंबर सिंह सांकरी, त्रिशुला तहसील पोखरी, चमोली जिले के हैं। दोनों जवानों की शहादत की सूचना गांव में पहुंचते ही शौक का माहौल है। बता दें कि बीते कुछ दिनों में आंतकियों की घुसपैठ के चलते पुंछ में सेना सर्च ऑपरेशन चल रहा है। वहां कई जगह सेना और आंतकियों में मुठभेड़ हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *