Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

गढ़वाल सभा में नाटक वर्कशॉप 25 सितम्बर से

देहरादून

अखिल गढ़वाल सभा और वातायन संस्था के संयुक्त तत्वावधान में एक थिएटर वर्कशॉप का आयोजन गढ़वाल सभा में 25 सितंबर से किया जाएगा। अखिल गढ़वाल सभा सह सचिव दिनेश चंद्र बौड़ाई व वातायन के वर्कशॉप संयोजक हरीश भट्ट ने बताया कि डेढ़ महीने अवधि की वर्कशॉप का निर्देशन जाने माने निर्देशक डा. सुवर्ण रावत करेंगे। वर्कशॉप के बाद डा. सुनील कैंथोला द्वारा लिखे नाटक मुख जात्रा को तैयार किया जाएगा। नाटक का पहला प्रदर्शन गढ़वाल सभा द्वारा 20 नवंबर को आयोजित कौथिग में करने का प्रयास किया जा रहा है। इस निशुल्क वर्कशॉप में सभी संस्थाओं के रंगकर्मी व रंगकर्म सीखने को इच्छुक युवा भाग ले सकते हैं। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय से स्नातकोत्तर सुवर्ण रावत अनेकों नाट्य वर्कशॉप का आयोजन कर चुके हैं। रंगमंच के अलावा दूरदर्शन में नाटक, लेखन, परिकल्पना व निर्देशन का अनुभव रखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *