Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

धोखे से बैंक खाते से 37 हजार रुपये निकालने का आरोप

रुड़की

  बसेड़ी गांव निवासी एक युवती ने बैंक खाते से बिना जानकारी के रुपये निकाले जाने की शिकायत पुलिस से की है। पीड़िता अंजली ने शिकायत में बताया कि उसका खाता फिनो बैंक में है। उसके खाते से एक अप्रैल को अलग-अलग ट्रांजैक्शन के माध्यम से रुपये निकाले गए। पीड़िता के अनुसार पहले उसके खाते से करीब 19 हजार रुपये और इसके बाद करीब 10 हजार रुपये निकाले गए। इसके बाद उसी दिन शाम करीब पांच बजे उसके बैंक खाते से 8,300 रुपये भी निकाल लिए गए। खाते से रकम निकाले जाने की जानकारी मिलने पर उसने बैंक से संपर्क किया, लेकिन उसे इन ट्रांजैक्शन के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल सकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *