Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

सिडकुल में हुई लाखों की चोरी में मुकदमा दर्ज

हरिद्वार

सिडकुल स्थित मोबाइल की दुकान में हुई लाखों की चोरी के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कुछ संदिग्धों से पूछताछ भी की है। सीसीटीवी कैमरे खंगालने के साथ ही पुलिस को कुछ सुराग मिले है। जिसके बाद पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा। सिडकुल के ब्रह्मपुरी के पास शिवगंगा मोबाइल स्टोर के शटर के चोरों ने ताले तोड़े। दुकान के अंदर रखे करीब 25 से 30 लाख की कीमत के विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन और गल्ले से तीन लाख की नगदी चोरी कर ली थी। चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *