Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

होली का त्योहार शांति से मनाने की अपील

नई टिहरी। होली त्योहार में सौहार्द बनाये रखने के मद्देनजर नई टिहरी थाना पुलिस ने सीएलजी मेंबरों सहित स्थानीय सभ्रांत जनों की बैठक आहूत की। बैठक में होली का त्यौहार भाईचारे से मनाने का संदेश देते हुए हुड़दगईयों पर कड़ी कार्यवाही का भरोसा दिया।
नई टिहरी थाने के एसएचओं ने बताया कि एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर सीओ टिहरी की मौजूदगी में होली के त्योहार को देखते हुए आल लोगों की बैठक आहूत की गई। बैठक में मौजूद सीएलजी मेंबर, टैक्सी यूनियन के पदाधिकारी, स्थानीय व्यापार मंडल व सभ्रांत जनों से अपील की गई कि होली पर्व को शांतिपूर्वक व आपसी सौहार्द कायम रखते मनायें। इसके लिए पुलिस को त्योहार को शांति से संपन्न करवाने के लिए लिए सहयोग दें। एचएचओ कमल मोहन भंडारी ने कहा कि हुड़दंग मचाने वाले शरारती तत्वों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने के सम्बंध में उच्चाधिकारियेां ने निर्देशित किया है। साथ ही उपस्थित संभ्रांत नागरिकों एवं व्यापारियों को नशे के दुष्प्रभावो के सम्बंध में जानकारी देते हुए नशे व मादक पदार्थो के विरुद्ध जागरूक किया गया। अजय गुप्ता, चतर सिंह चौहान, अजय चौहान, कलीम, रईस अहमद, रुक्म सिंह बड़थ्वाल सहित दर्जनों मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *