Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

तमंचा और स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार

हल्द्वानी

वनभूलपुरा थाना पुलिस ने तमंचा और स्मैक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मनोज कश्यप (30) और आकाश कुमार (26) दोनों निवासी बिठौरिया नम्बर एक हरिपुर होना बताया। एसओ नीरज भाकुनी ने बताया पुलिस टीम रेलवे क्रासिेग से गौलापुल के पास चेकिंग कर रही थी। इसी बीच एक बाइक में दो युवक आते दिखे। जो पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लग गए। शक होने पर रोका तो मनोज के पास 22 ग्राम स्मैक और आकाश के पास तमंचे व जिंदा कारतूस मिला। आरोपियों को कोर्ट में पेशी के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *