Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

घर-घर जाकर रोजगार गारंटी कार्ड बांट रही आप

श्रीनगर गढ़वाल।

आप कार्यकर्ता देवप्रयाग विस के अन्तर्गत घर-घर जाकर रोजगार गारंटी कार्ड बांटकर लोगों को सरकार बनते ही रोजगार देने का वायदा कर रहे हैं। रोजगार और बेरोजगारी भत्ता देने के वायदे की घोषणा के बाद देवप्रयाग से आप नेता गणेश भट्ट ने अभियान के मात्र 10 दिनों के भीतर 2000 से अधिक बेरोजगार युवाओं ने आप के रोजगार गारंटी अभियान में अपना पंजीकरण कराया है। लगभग 60 कार्यकर्ताओं की 20 टीमों द्वारा देवप्रयाग विकासखंड और कीर्तिनगर विकासखंड के गांव-गांव में जाकर आप की रोजगार गारंटी योजना का प्रचा- प्रसार और बेरोजगार युवाओं का पंजीकरण किया जा रहा है। भट्ट ने कहा कि रोजगार गारंटी कार्ड देकर हम देवप्रयाग सहित राज्य के बेरोजगार युवाओं का विश्वास हासिल करने में सफलता हासिल कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *