Friday, October 16, 2026
UTTAR PRADESH

कानपुर देहात के बाजारो जन्माष्टमी को लेकर धूम सजे बाज़ार

कानपुर देहात

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर बाजार की रौनक बढ़ गई है। इस बार कई तरह के फैंसी झूले मंगवाए गए हैं जिनमें लड्डू गोपाल झूला झूलेंगे। विभिन्न प्रकार की सजावट सामग्री भी मौजूद है। लोगों ने पर्व को लेकर तैयारी करना शुरू कर दी है। झांकी सजाने के लिए बच्चे अभी से खरीदारी करने लगे हैं।

जन्माष्टमी का पर्व प्रत्येक वर्ष भक्ति भाव के साथ मनाया जाता है। लोग दो चार दिन पहले से ही त्योहार मनाने की तैयारी करने लगते हैं। पर्व को लेकर बच्चों में खासा उत्साह रहता है। लगभग सभी घरों में लोग झांकी सजाते हैं। जिसमें भगवान श्रीकृष्ण विराजते हैं। इस बार भी जन्माष्टमी का पर्व मनाने के लिए तैयारी होने लगी है। बाजार में पर्व को लेकर रौनक बढ़ गई है। दुकानों में भगवान की मूर्तियां, खिलौने, सजावटी सामग्री की भरमार है। फैंसी झूलों की खासी मांग है। विभिन्न डिजाइनों के झूले लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। डेढ़ सौ से लेकर पांच सौ रुपये तक के झूले बाजार में बिक रहे हैं। हल्के और अच्छी डिजाइन के सिंहासन भी बिक रहे हैं। इसके साथ ही कागज व चमकीली पन्नी से बनी झालरें, प्लास्टिक की झालरें, कांच के लट्टू, झांकी सजाने के लिए अबरी आदि की बिक्री होने लगी है। लोग खरीदारी कर रहे हैं। सजावट की सामग्री इतनी आकर्षक है कि लोग न चाहते हुए भी खरीद लेते हैं। बच्चों में पर्व को लेकर अलग उत्साह है। झांकी सजाने के लिए बच्चे दुकानों में खरीदारी करते नजर आए। हालांकि गत वर्ष की अपेक्षा इस बार सजावटी सामान में पांच फीसद तक महंगाई है लेकिन बिक्री में इसका कोई प्रभाव नहीं है। लोग उत्साह के साथ पर्व की खरीदारी करते देखे गए। दुकानदार पप्पू ने बताया कि अभी बाजार की रौनक और भी बढ़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *