भाजपा ने जनता को धोखा दिया: श्यामलाल
जौनपुर
समाजवादी पाल,बधेल,धनकर,संन्देश यात्रा का इटायें बजार में सम्मेलन आयोजित किया गया । मुख्य अतिथि श्यामलाल पाल ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा पाल बधेल धनगर समाज को भाजपा सरकार ने ठगा है जिस उम्मीद से ये समाज ने भाजपा सरकार बनाया लेकिन आज इस समाज की स्थिति भाजपा मे बहुत खराब हो गया है भाजपा ने जनता को धोखा के अलावा कुछ नहीं दिया हैं आने वाले समय में सब साथी मिलकर सपा सरकार बनाएंगे। सपा जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव ने कहा भाजपा ने यूपी को बर्बाद कर दिया है। किसानों, गरीबों को अपमानित किया जा रहा है। भाजपा सरकार में जिस पुलिस पर लोगों की सुरक्षा का दायित्व है वहीं अन्याय अत्याचार वसूली और हत्या कर रही है। पूर्व मंत्री,श्रीमती जानकी पाल काशीनाथ पाल, महेन्द्र पाल,श्रीमती सुषमा पाल,डां अवधनाथ पाल,श्याम बहादुर पाल,हिसामुद्दीन शाह,प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी,डां विनोद पाल अर्जुन पाल उपस्थित रहे संन्चालन रमेश साहनी ने किया।
