Friday, October 16, 2026
STATE NEWS

कोरोना से बचाव को जागरूकता रथ रवाना

जौनपुर।

लायन्स क्लब   द्वारा कोविड जागरूकता रथयात्रा का  स्वागत किया गया तथा यहां नेहरू बालोउधान इन्टर कालेज कन्हईपुर वन विभाग रोड पर संगोष्ठी हुई उसके बाद मुख्य अतिथि  चेयरमैन डा0 क्षितिज शर्मा ने रथयात्रा को हरी झंडी दिखाकर आगे जागरूकता हेतु रवाना किया।   शर्मा ने कहा कि कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए लोगों में इसके बचाव व सावधानी के साथ कोविड-19 टीकाकरण के प्रति जागरूक होना जरूरी है। कोरोना संक्रमण से बचाव का एक मात्र सुरक्षा कवच टीकाकरण है।   कहा कि ये रथयात्रा शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जरूरी उपायों जैसे हमेशा पूरी तरह मास्क का उपयोग करना है। संयोजक डा0 सी डी सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद की ओर से कोरोना संक्रमण के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से निकली कोविड जागरूकता रथयात्रा जनपद   में पहुंचीं।   प्रयागराज से शुरू यात्रा प्रदेश के 24 जनपदों में भ्रमण करेगी। यात्रा वाराणसी होते हुए जौनपुर पहुंची, जहां रविवार को भवनाथपुर, त्रिलोचन महादेव, महिमापुर, बाकराबाद कुटुलपूर मिसिरपुर, चकमिर्जा में जागरूकता किया। शहर मुख्यालय पर रात्रि विश्राम के बाद   सोमवार को प्रातः संगोष्ठी हुई उसके बाद रथयात्रा यहां से रवाना होकर हुसैनाबाद, बांस गोपालपुर, जगन्नाथपट्टी,  महंगूपुर, रामनगर, भगौतीपुर, प्रेमानगर, सिपाह, गौराबादशाहपुर  होते हुए आजमगढ के लिए प्रस्थान किया। यात्रा का समापन 30 जनवरी को प्रयागराज में होगा। जागरूकता रथ में लगें आडियो सिस्टम के माध्यम से लोगों को कहानी, नाटक व गीतों के माध्यम से तथा हैण्डविल, पोस्ट वितरित कर कोरोना से होने वाले नुकसान और बचाव की जानकारी दी जा रही हैं।  अशोक मौर्य, डायबिटीज़ चेयरमैन सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा, डा चन्द्रकला सिंह, प्रियंका सिंह, नीरज शाह, सुरेश चन्द्र गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *