Friday, October 16, 2026
STATE NEWS

फार्म भरने की तिथि 26 अक्टूबर तक

जौनपुर

पूर्वांचल विश्वविद्यालय द्वारा परिसर में संचालित समस्त पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत 2020-21 सम सेमेस्टर के विद्यार्थी जो कि ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने से वंचित रह गए हैं उनको सुविधा देने के लिए विश्वविद्यालय ने तिथि बढ़ाई है। विश्वविद्यालय के उप कुलसचिव वीरेंद्र कुमार मौर्य के अनुसार ऑनलाइन संस्थागत या भूतपूर्व विद्यार्थी जो परीक्षा फॉर्म नहीं भर पाए हैं। उन्हें परीक्षा फार्म भरने एवं परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि 19 अक्टूबर से 26 अक्टूबर  निर्धारित की गई है। विद्यार्थियों द्वारा परीक्षा फॉर्म की हार्ड कॉपी और शुल्क रसीद विभाग में जमा करने की तिथि 27 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक है। विभाग द्वारा फार्म सत्यापन 30 अक्टूबर से 2 नवंबर 2021 तक किया जाएगा। विद्यार्थियों के लिए यह अंतिम अवसर है इसके बाद किसी प्रकार की छूट नहीं दी जाएगी
डोर टू डोर कैम्पेन कर दी विविधक जानकारी
जौनपुर  । अमृत महोत्सव ’’ कार्यक्रम के अन्तर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित विधिक सेवाओं की जानकारी प्रदान कराये जाने हेतु परा विधिक स्वयंसेवकों   द्वारा व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाकर जनपद के ग्राम पंचायत मजीठी वि0ख0 महराजगंज तहसील बदलापुर, ग्राम सभा तालामझवारा ब्लाक सिरकोनी, ग्राम सभा बीबीपुर ब्लाक सिरकोनी, ग्राम सभा नेवादा, ग्राम सभा भरथीपुर ब्लाक सिकरारा, ग्राम सभा चकताली ब्लाक सिरकोनी, जौनपुर आदि स्थानों पर शिविर तथा डोर टू डोर कैम्पेन कर आम-जन को विधिक सहायता के संबंध में   जानकारी प्रदान की गयी तथा पम्फलेट वितरित कर नालसा की योजनाओं तथा विधिक सेवा गतिविधियों के बारे में तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में बताया गया।  पी0एल0वीगण सुबाष यादव, शिवशंकर सिंह, सुनील गौतम, माला देवी, सुशील सरोज, संजय कुमार, सुषमा यादव द्वारा कार्य किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *