Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

बांध टॉप से आवागमन एक घंटा बढ़ाने की अनुमिति मिले: उपाध्याय

नई टिहरी। विधायक ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह की घोषणा के अनुरुप टिहरी बांध टॉप से वाहनों के आवागमन की अवधि एक घंटा बढ़ाए जाने को लेकर डीएम की बात कही है। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों को बांध टॉप से 24 घंटे आवागमन हेतु वह टीएचडीसी और सीआईएसएफ के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। बीते 28 दिसंबर को टिहरी आए केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने बांध टॉप से वाहनों की आवागमन की अवधि एक घंटा (सांय सात बजे तक) बढ़ाने की घोषणा की थी, लेकिन अभी तक बांध टॉप से एक घंटा अतिरिक्त वाहनों के आवागमन की अनुमति नहीं मिल पाई है। टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने कहा कि केंद्रीय ऊर्जा मंत्री की घोषणा के अनुरुप टिहरी बांध से आवागमन की अवधि एक घंटा जल्द बढ़ाई जानी चाहिए। उन्होंने डीएम से मामले में जल्द उचित कार्यवाही करने को कहा है। विधायक ने बताया कि उन्होंने डीएम को पत्र भेजकर जल्द टीएचडीसी और सीआईएसएफ के अधिकारियों के साथ बैठक बुलाने को कहा है। बताया बैठक में उक्त अधिकारियों से स्थानीय लोगों को पहचान पत्र दिखाकर 24 घंटे बांध टॉप से आवागमन हेतु बातचीत की जाएगी। बताया शादी समारोह के साथ आवश्यक कार्यों से आवागमन करने वालों को अक्सर देर रात हो जाती है। लिहाजा उन्हें बांध टॉप से 24 घंटे आवागमन करने की अनुमित मिलनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *