कारागार बंदियों को गर्म कपड़े बांटे
नई टिहरी। देवभूमि डेवलपमेंट सोसायटी की ओर से जिला कारागार में बंदियों को सर्दी से बचाव के लिए गर्म कपड़े बांटे गऐ। समिति की अध्यक्ष संगीता घनसियाल ने कहा कि जेल में बंदी भी समाज का हिस्सा हैं। समय-समय पर उनकी मदद की जानी चाहिए। समिति की ओर से जेल बंदियों को गर्म कंबल, स्वेटर, टोपी, मौजे आदि सामग्री बांटी गई। मौके पर प्रभारी जेलर रामेश्वर राणा, मालती, हेमलता, राजेश, रागनी, विनीता, अजय, संजना, राहुल आदि मौजूद थे।
