Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

कांग्रेस ने महिलाओं को बांटे नैपकिन  

नई टिहरी

टिहरी महिला कांग्रेस ने टीनशेड में सेनेटरी नैपकिन महिलाओं में वितरित करते हुए आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर अभियान चलाया। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष आशा रावत ने टीनशैड क्षेत्र में टीम के साथ भ्रमण करते हुए कांग्रेस की रीती से लोगों को अवगत कराते हुए कहा कि वर्तमान सरकार धर्म के नाम पर लोगों को बर्गलाने का काम कर रही है।

यूसीसी के नाम भी भ्रमित किया जा रहा है। भाजपा राज में महिला अपराध बढ़े हैं। महिलाओं को उनका न्याय नहीं दिया जा रहा है। रावत ने कहा कि देश में नफरत का माहौल बनाने का काम किया जा रहा है। जो कि देश के सामाजिक ताने-बाने को खराब कर रहा है। इस मौके पर कांग्रेस की कार्यकर्ताओं में ममता उनियाल, अनिता रावत, लक्ष्मी रावत, अनिता शाह, सीमा चौहान, मीना शाह, लक्ष्मी, पुष्पा, देवेश्वरी, कान्ता सहित अनेक महिलाएं शामिल रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *