Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

टिहरी में ऊंचाई वाले जगहों पर सीजन की पहली बर्फबारी

नई टिहरी।  टिहरी जिले के पर्यटन नगरी धनोल्टी, सुरकंडा देवी मंदिर, बटवालधार, नागटिब्बा, गंगी गेवाली, सेम मुखेम, पीढ़ी भराड़ी पर्वत सहित अन्य ऊंचाई वाले जगहों पर शुक्रवार रात को सीजन की पहली बर्फबारी हुई। बर्फबारी होने से पर्यटन क्षेत्रों के व्यापारी खुश नजर आए। साथ ही काश्तकारों ने राहत की सांस ली। शनिवार को बर्फबारी का आनंद लेने सैलानी पर्यटन नगरी धनोल्टी पहुंचे। शनिवार सुबह तक आसमान में घने बादल छाए रहे, लेकिन सुबह दस बजे के बाद मौसम साफ होने लगा और दोपहर होते-होते चटक धूप खिल गई। धनोल्टी के स्थानीय निवासी देवेन्द्र बेलवाल ने बताया कि शुक्रवार रात को धनोल्टी में करीब एक फीट तक बर्फबारी हुई, लेकिन शनिवार को मौसम साफ होने से अधिकांश जगहों पर बर्फ पिघल गई। कहा कि उम्मीद है कि आने वाले दिनों में अच्छी बर्फबारी होगी,जिससे व्यापारियों और कस्तकारों को फायदा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *