संजय लीला भंसाली के कोरोना पॉजिटिव होने से गंगूबाई काठियावाड़ी की शूटिंग रुकी
रणबीर कपूर के बाद मशहूर फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। संजय के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद ही आलिया भट्ट की आने वाली फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी की शूटिंग रुक गई है। कहा जा रहा है कि आलिया भट्ट भी सेल्फ आइसोलेशन में हैं। वे भी संजय लीला भंसाली की आने वाली फिल्म का हिस्सा हैं। बीते दिनों ही फिल्म का टीजर भी आया था, जो खूब वायरल हुआ है।
गंगूबाई काठियावाड़ी में आलिया भट्ट लीड रोल में हैं। कोरोना संक्रमण के बाद संजय लीला भंसाली ने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। बता दें, संजय लीला भंसाली अपनी आने वाली फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी की शूटिंग में व्यस्त थे। ये फिल्म 30 जुलाई 2021 को रिलीज होनी है। इससे पहले ये फिल्म 11 सितंबर 2020 को रिलीज होनी थी। कोरोना की वजह से फिल्म की शूटिंग समय पर पूरी नहीं हुई। इस वजह से अब इसकी रिलीज में देरी हो रही है।
