तारक मेहता का उल्टा चश्मा के बदले कई चेहरे
तारक मेहता का उल्टा चश्मा टीवी जगत का एक बेहद चर्चित शो है। 13 साल से यह शो लगातार लोगों का मनोरंजन करता आ रहा है। इस शो के किरदार दर्शकों के मन में रच-बस गए हैं, लेकिन बीच-बीच में इन किरदारों की अदला-बदली भी होती रहती है। कभी टप्पू, कभी सोनू, कभी रोशन सिंह सोढ़ी और अब अंजलि मेहता का किरदार निभाने के लिए एक्टर्स को बदल दिया गया है। आइए डालते हैं तारक मेहता का उल्टा चश्मा के उन किरदारों पर नजर जो समय के साथ बदल गए। नेहा मेहता शो की शुरुआत से ही तारक मेहता की पत्नी यानी अंजलि मेहता का किरदार निभाती आ रही थीं लेकिन लॉकडाउन के बाद जब शो दोबारा शुरू हुआ तब नेहा ने बतौर अंजलि दोबारा शुरुआत नहीं की और शो छोड़ने का ही फैसला ले लिया। शो में उनकी जगह अब सुनैना फौजदार ने ले ली है। रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाने वाले गुरुचरण सिंह की जगह बलविंदर सिंह ने ले ली है। जेठालाल के बेटे टप्पू का किरदार भव्य गांधी निभा रहे थे अब राज अनादकट नजर आ रहे हैं।
