Friday, October 16, 2026
UTTAR PRADESH

शिक्षित होने से महिलाए व छात्राए अधिकारो के प्रति जागरूक होगी:डा०राजकुमार।

हमीरपुर।
शिक्षा ही एक माध्यम है जिससे महिलाएं व छात्राए अपने अधिकारो को जान सकती है।  उक्त उद्गगार राजकीय महिला स्नाकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डा०राजकुमार ने आज महाविद्यालय के सभागार मे महिला सुरक्षा व सम्मान दिवस पर आयोजित संगोष्ठी की अध्यक्षीय संबोधन में व्यक्त किये। उन्होने कहा कि शिक्षित होने से वे अपने ऊपर हो रहे अत्याचार को रोक सकती है तथा सरकार द्वारा संचालित सभी गतिविधियों के बारे मे जान सकती है।  इसके पूर्व प्राचार्य डा०राजकुमार ने महाविद्यालय में प्रवेश लेने वाली छात्राओं का स्वागत करते हुए कहा कि वे महाविद्यालय के नियमो का पालन कर शिक्षा ग्रहण करे।          गोष्ठी में परामर्श सत्र मे महाविद्यालय की वरिष्ठ प्राध्यापिका डा०समा कौसर ने‌ महिला सुरक्षा व सम्मान के बारे विस्तार चर्चा की।वही प्राध्यापक धीरेन्द्र चौहान, श्रीमती मृदुलता सोनकर,नरेश कुमार, डा०राजेश कुमार, लवकुश कुमार, डा०शालिनी कुमारी, स्वाति गुप्ता, श्रीमती ज्येति यादव आदि ने विचार व्यक्त किये। गोष्ठी में शिक्षणेत्तर कर्मचारी श्रीमती प्रतिभा चौहान, श्रीमती सुषमा कुशवाहा कार्यालय प्रभारी,परिचायिका श्रीमती ज्ञान वती आदि मौजूद र‌ही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *