Friday, October 16, 2026
STATE NEWS

70 लीटर बल्क लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार,आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज

रायपुर ।

बलौदा बाजार जिले में पुलिस ने बड़ी मात्रा अवैध शराब रखकर बिक्री करने के लिए खड़े एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 70 बल्क ?लीटर अवैध शराब जब्त की है।
मिली जानकारी के मुताबिक ?बीती रात बलौदा थाना पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर सतनाम भवन ग्राम डमरु के पास कच्ची महुआ शराब रख ग्राहक का इंताज कर रहे व्यक्ति को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। मौके पर अलग—अगल छोटे,बड़े ड्रम में भरा अवैध कच्ची महुआ शराब 70 बल्क लीटर अनुमानित कीमत 17500 रुपये को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए व्यक्ति का नाम पूछने पर उसने अपना नाम लखेश्वर प्रसाद बोस उर्फ मुन्ना उम्र 39 साल पिता स्व.प्रयाग दास निवासी ग्राम डमरू बलौदा बताया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई कर हिरासत में लिया है।
संजय चौबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *