Friday, October 16, 2026
UTILITY

आज का राशिफल

मेष: सामाजिक रूप से यश और कीर्ति में वृद्धि होने की संभावना है। व्यापार में लाभ होगा। विवाहोत्सुकों के विवाह का आयोजन सफलतापूर्वक होगा। पूंजी निवेश करने से पहले सोच लीजिएगा। परिजनों के साथ विरोध रहेगा, इसलिए मौन रखना ही उचित होगा।
वृष: आज का दिन शुभफलदायी है। व्यवसाय में स्थिति अनुकूल रहेगी तथा आपके कार्य की उचित प्रशंसा भी होगी। सामाजिक रूप से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्य भी सरलतापूर्ण संपन्न होंगे और उन कार्यों से लाभ भी होगा। दांपत्यजीवन में आनंद-प्रमोद छाया रहेगा।
मिथुन: प्रतिस्पर्धियों और उच्च अधिकारियों के साथ वाद-विवाद न करें। आनंद-प्रमोद से संबंधित वस्तुओं को खरीदने में खर्च अधिक होने की संभावना है। व्यवसायिक क्षेत्र में वातावरण अच्छा रहेगा। मानसिकरुप से भी आप आज स्वस्थ रह पाएंगे। फिर भी मध्याहन के बाद शारीरिक और मानसिक स्थिति में अनुकूल परिवर्तन आएगा।
ककर्: अनैतिक कार्य और निषेधात्मक विचारों से दूर रहें। वाणी पर संयम रखिएगा। परिवार में तकरार होने से शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता आपको सताएगी। संतान के विषय में चिंता रहेगा। उच्च अधिकारियों का
आप के साथ किया गया व्यवहार दु:ख देगा।
सिंह: आज आपको मनोरंजन के भरपूर साधन उपलब्ध होंग। इससे आप मित्रों और स्नेहीजनों के साथ आनंद लूटेंगे। साथ में पर्यटन की भी संभावना है। परंतु मध्याहन के बाद अधिक विचारों के कारण मानसिक रूप से थक जाएंगे।
कन्या: आज का दिन आपके लिए शुभ है। कार्य-सफलता मिलने से आज आप आनंदित रहेंगे। आपकी यश-कीर्ति में भी वृद्धि होगी। परिवार का वातावरण भी अनुकूल रहेगा। इससे शारीरिक और मानसिक रुप से आप प्रफुल्लितता और स्वस्थता का अनुभव करेंगे। भावना के प्रवाह में आप अधिक न बह जाएं, इसका ध्यान रखिएगा।
तुला: लेखनकार्य और सृजनात्मक प्रवृत्तियों के लिए आज का दिन शुभ है। बौद्धिक चर्चा में लाभ लेने के लिए भी आज आप सोच सकते हैं। बौद्धिक चर्चा में भाग लेने के लिए हुए कार्य में आप को सफलता मिलेगी। यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। आज कुछ अधिक भावनाशील रहेंगे।
वृश्चिक: आज जिद्दीपन छोड़ देें। भावुकता पर संयम रखने से मानसिक व्यग्रता का अनुभव कम होगा। वित्तीय मामलों का आयोजन होगा। वस्त्राभूषण एवं सौंदर्य प्रसाधनों के पीछे खर्च होगा। माता से लाभ होगा। मध्याहन के पश्चात विचारों में शीघ्र परिवर्तन आएंगे। नए काम की शुरूआत न करें। बौद्धिक एवं तार्किक कार्य करें।
धनु: दिन के समय में आज आप का मन प्रफुल्लित रहने से मानसिक रूप से एकदम हलके-फुलके होने का अनुभव होगा। परिजनों के साथ पारिवारिक प्रश्नों की चर्चा का आयोजन होगा, जिसका निराकरण लाने में सफल रहेंगे। मित्रों के साथ धनिष्ठता बढ़ेगी और प्रतिस्पर्धियों के समक्ष विजय होगी।
मकर: आज धार्मिक विचारों के साथ-साथ धार्मिक कार्यों में खर्च भी होगा। अधिक वाद-विवाद से परिवार का वातावरण कलुषित न हो, इसका ध्यान रखिएगा। परिजनों को आपसे मनदु:ख और असंतोष रह सकता है। फिर भी मध्याहन के बाद आप का मन चिंतामुक्त रहेगा।
कुंभ: आज आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। गहन चिंतनशक्ति और आध्यात्मिकता दोनों में आप का मन डूबा रहेगा। नकारात्मक विचारों को मन से निकाल दें। वाणी पर संयम रखिएगा। अनापेक्षिक धन-व्यय से संभलकर चलिएगा।
मीन: किसी के साथ धन से संबंधित व्यवहार न करें तथा किसी के विवाद में न पड़ें। मन एकाग्र करने का प्रयास कीजिएगा। आज खर्च पर संयम रखना होगा। स्वजनों के साथ मन:दुख होने के प्रसंग बनेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *