Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

मतदाता जागरूक कार्यक्रम आयोजित

नई टिहरी।

आंगनबाड़ी केंद्र दुर्गा मंदिर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने स्वीप कार्यक्रम 2021 के तहत मतदाता जागरूक कार्यक्रम आयोजित किया। जिसके अंतर्गत रंगोली, मेहंदी तथा फेस पेंट के माध्यम से मतदाताओं को अपने मताधिकार के प्रति जागरूक किया गया। इस मौके पर आंगनबाड़ी संगठन की जिला सचिव पूनम डोभाल ने कहा कि यह कार्यक्रम जिला कार्यक्रम कार्यालय बाल विकास की मदद से स्वीप को कोर्डिनेट करते हुये आयोजित किया गया है। इसमें मतदाताओं का मतदान के प्रति जागरूक करने का काम किया गया। युवा मतदाताओं से अपने नाम तत्परता से वोटर लिस्ट में अंकित करवाने की अपील भी की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *