4 दिसंबर से 6 दिसंबर तक हरिद्वार में होगी भारत तिब्ब्त समन्वय संघ की राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक
देहरादून।
तिब्बत की आजादी, कैलाश मानसरोवर समेत अन्य मुद्दों को लेकर हरिद्वार में होने वाली राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में फैसला होगा। भारत तिब्बत समन्वय संघ की 4 दिसंबर से 6 दिसंबर को हरिद्वार के गंगा स्वरूप आश्रम में बैठक होगी। जिसमें सेंट्रल तिब्बत एडमिनिस्ट्रेशन के अलावा देशभर के राष्ट्रवादी चिंतक विचारक, सेना के सेवानिवृत्त अधिकारी, संत, पूर्व आईएएस अधिकारी भाग लेंगे।
देहरादून प्रेस क्लब में बुधवार को पत्रकार वार्ता करते हुए संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व कुलपति प्रो. प्रयाग दत्त जुयाल ने बताया कि कैलाश मानसरोवर की मुक्ति, तिब्बत की आजादी भारत की सीमाओं से सुरक्षा के सन्दर्भ में गंगा स्वरूप माश्रम में तीन दिनों तक मंथन होगा। और आगे की राणीनीति तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि तिब्बत के लोगों की आवाज को दबाया जा रहा है।
