Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

रोजगार मेला आज

देहरादून।

बेरोजगार अभ्यार्थियों के लिए लघु रोजगार मेले का आयोजन गुरुवार को किया जा रहा है। रोजगार मेले में कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय में होगा। इसमें 18 से लेकर 35 साल तक के बेरोजगार रोजगार के लिए पहुंच सकेंगे। क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी ने अजय सिंह ने बताया कि रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। रजिस्ट्रेशन करा चुके बेरोजगारों को ही मेले में रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। अभ्यर्थियों को मूल प्रमाण पत्रों के साथ ही उनकी छायाप्रति, कार्यालय में पंजीयन कार्ड, पासपोर्ट फोर्ट, आईडी प्रूफ भी लाना होगा। इसके साथ ही बिना मास्क के किसी को भी मेले में एंट्री नहीं दी जाएगी। कुल 98 पदों पर लोगों को रोजगार दिया जाएगा। 8 हजार से लेकर 25 हजार रुपये तक महीने की नौकरी दी जाएगी। अधिकांश नौकरी का वेतन 13 हजार रुपये रखा गया है। फिल्ड सेल्स, डिलीवरी बॉय, हाउस कीपिंग, नर्स, के साथ ही एचआर के पदों पर भर्ती होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *