यूपी में बदलाव की लड़ाई, हम भाजपा को हराएंगे:अखिलेश
लखनऊ।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी नफ रत की राजनीति करती है। भाजपा के पास नफ रत के अलावा कुछ भी नहीं है। इसने लोगों का हक और सम्मान छीना है और अपमानित किया है। यह चुनाव भाजपा से अपमान का बदला लेने का चुनाव है। आने वाले समय में बीजेपी का सफया होना निश्चित है। बदलाव की लड़ाई, हम भाजपा को हराएंगे। उसकी ऐतिहासिक हार होगी। श्री यादव ने कहा कि अभी तीन कृषि कानून वापस हुए हैं। हम किसानों की मांगों का समर्थन करते रहेंगे। समाजवादी पार्टी फ सलों के लिए एमएसपी लागू होने तक संघर्ष करती रहेगी। सपा सरकार आने पर हमें ऐसी व्यवस्था करेंगे, जिससे किसानों की फ सलों के लूट न हो। उन्होंने कहा कि डीजल, पेट्रोल, खाद, बीज कीटनाशक सब के दाम बढ़ गए हैं। खेती का लागत मूल्य बढ़ गया है लेकिन किसानों की फ सलों का मूल्य नहीं मिल रहा है। भाजपा सरकार ने किसानों नौजवानों को बर्बाद कर दिया है। आज नौजवानों के पास नौकरी और रोजगार नहीं है। अखिलेश यादव बुधवार को यहां रमाबाई अंबेडकर मैदान में जनवादी पार्टी सोशलिस्ट के जनवादी जनक्रांति यात्रा के समापन के अवसर पर आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पिछड़ों की जाति जनगणना नहीं कराना चाहती है। वह पिछड़ों को हक और सम्मान नहीं देना चाहती। समाजवादी सरकार आने पर हम जाति जनगणना कराएंगे और चौहान समाज से लेकर सभी पिछड़े वर्गों को हक और सम्मान दिलाएंगे। अखिलेश ने कहा कि हम सभी लोगों को समाजवादी पार्टी से जोड़ रहे हैं। देश का हर वर्ग के लोग भाजपा से परेशान है। हमने ओमप्रकाश राजभर, महान दल, कृष्णा पटेल, जनवादी पार्टी सब को जोडऩे का काम किया है। सभी रंगों को जोड़ा है। सभी को जोडक़र प्रदेश का विकास करेंगे। सब मिलकर प्रदेश को भाजपा के कुशासन से मुक्त कराएंगे। यादव ने कहा भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि वे एक रंगी लोग हैं। वे कभी खुशहाली नहीं ला सकते। ये मुख्यमंत्री तो कभी यूपी का विकास नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि यह नाम बदलने और रंग बदलने वाली सरकार है। इस बार प्रदेश की जनता भाजपा की सरकार बदल देगी। संविधान बचाने वालों को जोडक़र बाबा साहब अंबेडकर के सपनों और संकल्प को पूरा करेंगे। अखिलेश ने कहा डीजल, पेट्रोल की महंगाई तो बढ़ी ही है। यह सरकार का बिल बढ़ाकर लोगों को झटका दे रही है। हमारी सरकार आने पर हम उम्मीद से ज्यादा राहत देंगे।